रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला बिना सुरक्षा चूक से नहीं हो सकता.
विक्रम सूद ने कहा कि, ''मुझे नहीं पता ये हमला कैसे हुआ, लेकिन ऐसी घटनाएं बिना सुरक्षा में बड़ी चूक के संभव नहीं है. जाहिर तौर पर इस हमले को अंजाम एक व्यक्ति नहीं दे सकता ये एक पूरे समूह ने मिलकर किया है.''
भारत को इस पर क्या जवाब देना चाहिए, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा,''यह कोई बॉक्सिंग मैंच नहीं है.मुक्के के बदले मुक्का नहीं चलेगा.प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि अपनी मर्ज़ी से चुने गए समय और स्थान पर हमला करेंगे.''
14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर एक फिदायीन हमला हुआ था. इसमें 40 से ज़्यादा जवान मारे गए और कई घायल हुए थे. इस घटना की ज़िम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है.
पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हुर्रियत कांफ़्रेंस के प्रमुख मीरवाइज़ उमर फ़ारूख सहित पांच अलगावादी नेताओं को दी जाने वाली सुरक्षा वापस ले ली है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हुर्रियत के प्रवक्ता ने कहा है, ''अलगाववादी नेताओं ने कभी सुरक्षा की मांग नहीं की. हमने बार-बार कहा है कि सरकार इसे वापस ले सकती है.''
प्रशासन की ओर से जारी निर्देश मे कहा गया था कि इन अलगाववादी नेताओं को दी गई सुरक्षा और गाड़िया रविवार शाम तक वापस ले ली जाएंगी.
देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार को असफ़ल बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, '' देश में रोजगार पैदा होने के बजाय रोजगार के नुकसान में वृद्धि की स्थिति बन गई है.''
दिल्ली स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, '' 'अब तक जो 'जॉबलेस ग्रोथ' था, वह अब और बिगड़कर ''जॉबलॉस ग्रोथ' बन गया है. ग्रामीण लोगों पर बढ़ते कर्ज़ और शहरी अव्यवस्था के चलते आकांक्षी युवाओं में असंतोष पैदा हो रहा है. ''
उन्होंने आगे कहा, '' औद्योगिक वृद्धि दर उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रही है जितनी जरूरत के मुताबिक बढ़ना चाहिये. औद्योगिक क्षेत्र में सरकार के अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा करने के प्रयास भी विफल रहे हैं.''
साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने कहा, ''हम तेजी से बदलती दुनिया में रह रहे हैं. एक तरफ हम तेजी से दुनिया की अर्थव्यवस्था के साथ जुड़ रहे हैं और विश्व बाजारों में पहुंच रहे हैं और दूसरी तरफ घरेलू स्तर पर हमारे समक्ष व्यापक आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां खड़ी हैं.''
राजस्थान सरकार जल्द ही पुलवामा हमले को किताबों एक अध्याय को तौर पर शामिल कर सकती है.
राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने पाठ्यपुस्तक समीक्षा समिति को सुझाव दिया है कि किताबों के पाठ्यक्रम को रिवाइज़ किया जाए.
14 फ़रवरी को पुलवामा हमले में राजस्थान के पांच सीआरपीएफ़ जवान मारे गए जिनके बलिदान के बारे में राज्य की किताबों में अब पढ़ाया जाएगा.
दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर आए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के साथ बीस अरब डॉलर के आर्थिक समझौतों की घोषणा की है. इनमें तेल रिफ़ायनरी में आठ अरब डॉलर का निवेश भी शामिल है.
उन्होंने इसे आर्थिक सहयोग की शुरुआत बताते हुए कहा कि ये ऐतिहासिक रूप से सहयोगी इन दोनों मुसलिम देशों को और करीब ले आएगा. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय बदहाली के दौर में है और सऊदी क़र्ज़ देकर पाकिस्तान की मदद कर रहा है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
国家药监局:严打非法制售新冠肺炎病毒检测试剂行为
中新网3月27日电 据国家药监局网站消息 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合...
-
自5月份4艘油轮在中东阿联酋水域触雷后 ,近日又有2艘油轮在阿曼湾触雷,情况蹊跷。美国及其中东盟友指责伊朗布雷袭击油轮,伊朗否认跟这事有任何瓜葛。 美国军方周五(6月14日)公布一则视频,显示伊朗特种兵在阿曼湾一艘被炸坏的油轮侧旁排除未爆炸的水雷。 之前美国就指责伊朗布雷...
-
Центральный аэрогидродинамический институт имени профессора Жуковского (ЦАГИ) разработал концепт гражданского пассажирского авиалайнера уве...
-
中新网7月12日电 据农业农村部网站消息, 农业农村部办公厅下发通知指出,近期,有一批专业“炒猪”团伙通过先向养殖场(户)丢弃死猪,然后制造和传播养殖场(户)发生疫情的舆论,再大幅压低价格买猪等方式从事“炒猪”活动。通知要求,各地要提高警惕,积极防范,一旦发现上述“炒猪”行...